November 2, 2026

छात्रनेता हेमंत यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, SP ने किया खुलासा, सात गिरफ्तार-

Spread the love

*छात्रनेता हेमंत यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता | SP ने किया खुलासा | सात गिरफ्तार*

 

बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छात्रनेता हेमंत यादव हत्याकांड में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि शेष की तलाश जारी है। आज इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने किया।

 

सतीश चन्द्र कालेज के बाहर क्रिकेट बैट, लाठी व डंडा से हमला कर टीडी कालेज के छात्रनेता हेमंत यादव की हत्या कर दी गई थी। घटना में हेमंत का दोस्त घायल है। कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 302, 307, 504, 34 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपर पुलिस अधीक्षक बलिया के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन करते हुए संलिप्त सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु तत्परता पूर्वक सार्थक प्रयास करते हुए नामजद व विवेचना से प्रकाश में आए 07 ऩफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।