प्रयागराज में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज; काले कपड़े, शॉल, दुपट्टा पहनने पर रोकl
पीएम मोदी के 21 दिसंबर को प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए 92 स्कूल-कॉलेजों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है. दूर-दराज के इलाकों के रैली में शामिल होने के लिए आ रही महिलाओं को इन स्कूलों में ठहराया जाएगा. इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में 1000 से अधिक टीचर्स और स्टाफ की व्यवस्था संभालने में ड्यूटी लगाई गई है. इसके लिए हर विद्यालय पर एक नोडल अफसर तैनात किया गया है।
प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने इसका एक आदेश जारी किया है. इसमें लगभग 556 प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं को 20 व 21 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मोदी के कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब एक लाख महिलाओं के आने का अनुमान है. महिलाओं को पंक्तियों में बैठाने की व्यवस्था की गई है. परेड ग्राउंड में कुल 68 ब्लॉक बनाए गए हैं. हर ब्लॉक में एक सुपर नोडल अफसर रहेगा. साथ ही साथ 100 महिलाओं को संभालने के लिए एक टीचर की ड्यूटी लगाई गई है. इस तरह जनपद की एक हजार टीचर्स को इन महिलाओं को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
किस शिक्षक-शिक्षिका की कहां-कहां ड्यूटी है बाकायदा इसकी लिस्ट जारी की गई है। तीन दिन किसी भी हाल में टीचर्स काे अवकाश न लेने की सख्त हिदायत दी गई है। यानी छुट्टी लेने पर कार्रवाई करने की धमकी भी दी गई है।
पीएम के प्रोग्राम में भाग ले रहीं महिला शिक्षकाओं को काले कपड़े न पहनने की सख्त हिदायत दी गई है। कहा गया है कि कोई भी टीचर काली साड़ी, शॉल, स्वेटर व दुपट्टा पहनकर नहीं आएगी। अगर कोई ऐसा करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-