प्रयागराज में सिक्के डालते ही खुलेगा शौचालय का दरवाजा, इन 75 स्थानों पर होगा निर्माण..
प्रयागराज: शहर में अब स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ऐसे स्वचालित शौचालय बनाए जाने लगे हैं, जो बिल्कुल साफ-सुधरे रहेंगे। पांच स्थानों पर स्वचालित शौचालयों का निर्माण कार्यदायी एजेंसी द्वारा शुरू करा दिया गया है। यह शौचालय सिक्के डालने पर ही खुलेंगे।
..प्रयागराज के इन स्थानों पर बनेंगे स्वचालित शौचालय..
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में कुल 75 स्थानों पर स्वचालित शौचालयों का निर्माण होना है। इसके लिए फरीदाबाद की एजेंसी गर्व टायलेट को जिम्मेदारी दी गई है। एजेंसी द्वारा सिविल लाइंस क्षेत्र में पांच स्थानों माडर्न वाइन शाप, मिश्र भवन, शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) के गेट नंबर एक, फायर ब्रिगेड चौराहा और महाराणा प्रताप चौराहा के समीप स्वचालित शौचालय बनाए जा रहे हैं।
..नलों से स्वत: पानी निकलेगा और बंद होगा..
ये सभी स्वचालित शौचालय और नलों की टोटियां स्टील की होंगी। इन शौचालयों में कमोड लगेंगे। नलों की टोटियां और पानी की टंकियां सेंसरयुक्त होंगी। इससे नलों से पानी स्वत: निकलेगा और स्वत: बंद भी हो जाएगा। शौचालय इस तरह बन रहे हैं कि तत्काल धुलाई के साथ सुखाने की भी व्यवस्था रहेगी। वहीं, शौचालयों की कनेक्टिविटी इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइट्रिपलसी) से की जाएगी। इससे टंकियों में पानी भर जाने अथवा उसके खाली होने की जानकारी होती रहेगी। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब आठ करोड़ रुपये है।
महिलाओं के लिए प्रत्येक स्वचालित शौचालय में नैपकिन वेंडिंग मशीन और नैपकिन इंसिनेटर भी लगेंगे। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितने रुपये का सिक्का डालने पर शौचालय खुलेंगे। शौचालयों का संचालन होने पर इसका निर्धारण किया जाएगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-