May 6, 2026

गायों को दरी,बोरा,कंबल ओढाकर शीतलहर से राहत पहुंचाते सरदार पतविंदर सिंह-

Spread the love

गायों को दरी,बोरा,कंबल ओढाकर शीतलहर से राहत पहुंचाते सरदार पतविंदर सिंह l

नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ प्रातः काल हराचारा,रोटी,बिस्कुट व कंबल,बोरा लेकर जगह-जगह गाय,कुत्ता को ठंड से बचाने के लिए उन को ओढाकरजिससे उनको शीतलहर से राहत मिल सकेl

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि शीत लहर से शहर में गलन है कड़ाके की ठंड के साथ दिन में शीतलहर और रात में गलत व ठिठुरन बढ़ गई है सुबह सर्द हवाओं ने लोगों के हाथ पैर सुन्न कर दिएl सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि आम जनता जब भी घर से मॉर्निंग वॉक या काम धंधे के लिए निकले तो अपने साथ घर में इस्तेमाल ना होने वाले रजाई,गद्दा,बोरा,दरी के साथ पौष्टिक आहार लेकर निकले जिससे जीव जंतु,पशुओं को ठंड, गलन के बढ़ते मौसम से बचाया जा सकेl सरदार पतविंदर सिंह ने अपने संबोधन में जगह-जगह चौपाल लगाकर कहां की शीत लहर बढ़ती जा रही है मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षी एवं जानवर भी शीतलहर की वजह से सिकुड़ते नजर आ रहे हैं गरीबों,असहायो को कंबल के साथ ही जिन गरीबों के पास सर छुपाने के लिए छत एवं शरीर ढकने के लिए कपड़ों का इंतजाम नहीं है उनको भी शीत भरे मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl

सरदार पतविंदर सिंह जो पिछले 35वर्षों से राष्ट्र की निरंतर सेवा विभिन्न माध्यमों से करते आ रहे हैं उन्होंने गौ सेवा का जो व्रत लिया वह निरंतर चलता जा रहा हैlकोरोना महामारी में भी प्रतिदिन गौ सेवा को अपनी दिनचर्या बनाकर गौ सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया आज गाय को बचाने की और सांस्कृतिक को संरक्षित करने की जरूरत है उनका कहना है कि गाय अन्बोलता हुआ धन है इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व का समय आ गया है गाय के महत्व को धर्म,जाति,समुदाय के भाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में समझना जाए क्योंकि गाय किसी धर्म विशेष की परिचायक नहीं है बल्कि पूरी मानवता के लिए आवश्यक हैlगौ सेवा में प्रातः काल अवधेश कुमार,

मनीष,सत्यनारायण यादव,तूफानी लाल, हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,ऋषि प्रजापति,धर्मेंद्र वर्मा,

रीता सोढ़ी,प्रिया सहित कई गौ भक्त रहेl FTR NEWS