प्रयागराज। प्रयागराज जनपद के भवापुर में एक घर पर पाकिस्तानी झंडे जैसा दिखने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि करेली के भावापुर में बड़ी पानी टंकी के पास काली मंदिर जाने के रास्ते पर एक घर है जहां पर पाकिस्तान के झंडे जैसा दिखने वाला एक झंडा किसी के घर पर लगा हुआ है जिस पर स्टार बना हुआ है, जानकारों की माने तो यह बिल्कुल पाकिस्तान के झंडे जैसा दिखाई पड़ रहा है। गौरतलब है कि यह वही करेली है जहां पर कुछ दिनों पहले ही पत्थरबाजी जैसी बड़ी घटना हुई थी जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल घर पर लगा झंडा पाकिस्तानी है या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। FTR

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-