September 17, 2026

संघन तलासी में नैनी की पुलिस ने चार देशी बम के साथ एक शातिर युवक को पकड़ा-

Spread the love

संघन तलासी में नैनी की पुलिस ने चार देशी बम के साथ एक शातिर युवक को पकड़ा

 

नैनी प्रयागराज।अपराधियो की सघन तलासी के दौरान मंगलवार के दिन थाना नैनी नगर की पुलिस ने क्षेत्र से अवैध देशी बम के साथ एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस ने सघन पूछताछ करते हुए विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा लिखा पढ़ी करते हुए उसे जेल के लिए रवाना किया।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में नैनी प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में दरोगा संतोष कुमार सिंह अन्य पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र रीवा हाइवे के समीप मे भ्रमणशील थे तभी सीएचसी प्रयागराज रीवा हाइवे के समीप एक युवक पुलिस को देख भागने लगा जिसके बाद हरकत में आयी गश्त पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर उस युवक को हिरासत में लिया। जब उसकी तलासी ली तो कब्जे से04 देशी बम मिले जो कि गैर कानूनी जुर्म करने का अपराध साबित होता है पूछताछ में उसने अपना नाम अंकुश भारतीया पुत्र रामसजीवन निवासी धनुहा नैनी प्रयागराज उम्र 22 वर्ष बताया। पुलिस ने उसे पकड़कर गिरफ्तार स्थल स्थान से थाने ले आयी जहाँ आगे की नियमानुसार विधिक कार्यवाही को पूरा किया।

FTR