June 14, 2026

महिला अधिवक्ता पर हमला, मारपीट कर दी धमकी-

Spread the love

महिला अधिवक्ता पर हमला, मारपीट कर दी धमकीl

 

प्रयागराज।3 अक्टूबर 2022 धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुर में रहने वाली महिला अधिवक्ता सुषमा मिश्रा पत्नी श्रवण कुमार मिश्र पर हमला कर मारपीट की गई। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक शख्स वकील के ड्रेस में था जबकि उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे।

 

इन लोगों ने आकर कहा कि महिला ने शाहा उर्फ पीपलगांव की जमीन को लेकर जो केस किया है, उसे वापस ले ले। उस पर सुषमा के पति ने ऐसे किसी मुकदमे से इन्कार किया तो उन लोगों ने हमला कर मारपीट शुरू कर दी। धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।