June 20, 2026

पुलिस अधिकारी शिवम मिश्र के कमरे में मेडिकल छात्रा का शव पंखे से लटकता मिला-

Spread the love

पुलिस अधिकारी शिवम मिश्र के कमरे में मेडिकल छात्रा का शव पंखे से लटकता मिला। मरने वाली लड़की शिवम की गर्लफ्रेंड है।।

 

मृतका की पहचान मोनिका पांडेय निवासिनी गोलागोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

 

वह लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कालेज से पढ़ाई कर रही थी। प्रयागराज के रहने वाले शिवम का चयन पीपीएस में होने के बाद ट्रेनिंग के लिए यहां भेजा गया। शिवम इन दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात हैं। एसपी की गैर मौजूदगी में आम लोगों की जनशिकायत सुन उनका निस्तारण करने की जिम्मेदारी इनके द्वारा निभाई जाती है। इनकी शादी हो चुकी है। पत्नी प्रयागराज में रहती है।

 

बताया जा रहा है कि मोनिका पांडेय शिवम की गर्लफ्रेंड थी जो अक्सर उनकी गाड़ी ने बैठकर घूमती थी। इस बात की जानकारी जब पत्नी को हुई तो विवाद बढ़ गया। अभी कुछ दिन पहले शिवम की पत्नी सुलतानपुर आई थी। तीनों के बीच काफी विवाद हुआ था। मोनिका की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

 

एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि छात्रा के परिवार में भाई एवं मां हैं। पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवारजन को सूचित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।