इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रै’गिंग का मामला; अप’हरण का भी किया गया प्रयास
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विधि संकाय में रैगिंग का मामला सामने आया है। विधि के एक छात्र ने चीफ प्रॉक्टर के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह विधि संकाय में वरिष्ठ छात्रों के साथ उपस्थित था, उसी समय मम्फोर्डगंज निवासी बीएएलएलबी पांचवें वर्ष के छात्र उज्जवल कुशवाहा ने मारने की धमकी दी।
अन्य वरिष्ठ छात्रों ने बीच बचाव किया। जब वह वापस जाने लगा तभी चार पहिया वाहन पर सवाल आठ-नौ लोग पहुंचे और उज्जवल एवं बीएएलएलबी पांचवें वर्ष के छात्र आदित्य यादव के साथ मिलकर बीएएलएलबी पांचवें वर्ष के छात्र हर्ष पाठक से गालीगलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
उन्हीं में एक पुराछात्र धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि गाड़ी में भरकर ले चलें और इसकी हत्या कर दी जाए। चीफ प्रॉक्टर ने इस शिकायत के आधार पर उज्जवल कुशवाहा और सिविल लाइंस निवासी आदित्य यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए छह अप्रैल को अपराह्न दो से तीन बजे के बीच कुलानुशासक कार्यालय में अपने अभिभावक के साथ उपस्थित होकर लिखिल स्पष्टीकरण देने को कहा है और यह भी पूछा है कि क्यों न इस कृत्य के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए।
चीफ प्रॉक्टर ने निलंबन नोटिस में कहा है कि एंटी रैगिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर हुई जांच के दौरान कुछ छात्रों ने घटना में हर्ष के शामिल होने की बात भी कही है। साथ ही हर्ष पर आरोप है कि उसने उज्जवल कुशवाहा को पकड़कर खींचा और मारापीटा। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए हर्ष को भी निलंबित किया गया है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-