*कमिश्नरेट वाराणसी की लालपुर पुलिस की संवेदनहीनता से दोबारा पीटी विवाहिता*
घटना 11/3/22 की है, जौनपुर की रहने वाली अफसरी बानो की ताड़ीखाना हुकूलगंज स्थित ससुराल में ससुर, देवर, ज्येष्ठ द्वारा पिटाई की जाती है, क्रूरता पूर्वक पिटाई के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ जाती है, पेट में पल रहे नन्ही सी जान की मौत हो जाती है और विवाहिता को जान बचाने हेतु गर्भपात कराया जाता है, पीड़िता द्वारा लालपुर पुलिस से मदद हेतु गुहार लगाई जाती है, लालपुर पुलिस से मदद न मिलने पर उच्चाधिकारियों से महिला गुहार लगाती है, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लालपुर पुलिस घटना के 22 दिन बाद आज जॉच हेतु विवाहिता के ससुराल पहुंचती है, ससुराल पक्ष अपने खिलाफ पड़ी तहरीर की बात सुनकर बौखलाए ससुराल वालो द्वारा आज फिर विवाहिता की पिटाई की जाती है, 4 वर्ष का बच्चा गोद में लिए विवाहिता इस उम्मीद के साथ अभी भी लालपुर थाने पर मौजुद है कि शायद अब उसे न्याय मिले

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-