अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई। ये चादर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नकवी को 807वें उर्स के मौके पर चढ़ाने के लिए शांति और सद्भावना की कामना के साथ भेंट की थी।
इससे पहले नकवी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, इसी दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें चादर सौंपी थी। पहले भी प्रधानमंत्री द्वारा भेंट की गई चादर नकवी अजमेर शरीफ दरगाह में चढ़ाते रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दी गई चादर अजमेर शरीफ में चढ़ाई थी।

More Stories
गणगौर तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया – विजय परमार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज:पूजन के लिए दिनभर में पांच मुहूर्त-
सावन माह के अंतिम सोमवार को प्रयागराज के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़-