किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा पीपीसी: घनश्याम पाठक।
पत्रकार भवन में पीपीसी का परिचय सम्मान समारोह सकुशल संपन्न।
जौनपुर। 24 फरवरी 19 दिन रविवार को अपराहन जौनपुर के कलेक्ट्री परिसर में स्थित पत्रकार भवन में पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक घनश्याम पाठक की अध्यक्षता में एक परिचय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया।सम्मान समारोह में उपस्थित सैकड़ों पत्रकारों ने एक दूसरे पत्रकारों से परिचित प्राप्त करने के साथ पत्रकारों के साथ आए दिन हो रहे अत्याचारों की बात भी लोगों के बीच रखी। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों पत्रकारों ने एक साथ यह संकल्प लिया कि हम लोग एकजुट होकर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। परिचय सम्मान समारोह में सर्वप्रथम जौनपुर के जिला अध्यक्ष कृपाशंकर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, वाराणसी के जिला अध्यक्ष पवन पांडेय, भदोही के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा,मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष जनाब साजिद अंसारी,मिर्जापुर के जिला संयोजक देव प्रकाश नारायण पाठक, वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, कानपुर से पधारे रामाश्रय उपाध्याय को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। सम्मान समारोह में पीपीसी जौनपुर के समस्त पदाधिकारी और सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे।इस दौरान पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने क्लब के गठन से लेकर अब तक क्लब द्वारा पत्रकारों के हित मे किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए पत्रकारों को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ने के साथ समाज के लिए उत्कृष्ट पत्रकारिता करने का आह्वान किया।समारोह को जिलाध्यक्ष वाराणसी पवन पांडेय,जिला अध्यक्ष मिर्जापुर साजिद अंसारी,जिला अध्यक्ष भदोही राजेश मिश्रा, जिला संयोजक मिर्जापुर देव प्रकाश नारायण पाठक,पत्रकार गोमती जर्नलिष्ट एशोसिएशन जौनपुर के अध्यक्ष व संपादक रामजी जायसवाल,वायस ऑफ यदुवंश साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र के संपादक डा.बृजेश यदुवंशी, इलेक्टानिक मीडिया संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश श्रीवास्तव दीपक,जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
लालचंद्र निषाद,मो. जावेद,सत्येंद्र कुमार तिवारी शिशु,डा.अनिल यादव,डा,विजय बहादुर यादव,गुलजार अली,प्रशांत पांडेय,अभिषेक यादव, कमलेश यादव,इकबाल खान,पवन सेठ,अर्जुन शर्मा,दीपक सिंह,अरविंद पटेल,प्रदीप सिंह,दिनेश सिंह,राजेश मिश्र,अभिषेक पांडेय, हरिओम पांडेय,कमलेश यादव,रामाज्ञा यादव,मनोज सिंह
अजीत सिंह,दीपक श्रीवास्तव,दीपक सिंह, रामजी जयसवाल,गुलजार अली प्रदीप मिश्रा,विनोद कुमार,सर्वेश चंद्र,राजीव नयन,सुजीत सिंह, विकास वर्मा,राजकुमार अमर बहादुर चौहान, पुष्कर मिश्रा, रामाज्ञा यादव,अजय कुमार, अनिल कुमार, कौशल पाण्डेय,प्रफुल्लेख,राहुल गुप्ता, डा.अनिल यादव,शशिकांत मौर्या,रमेश यादव,सुरेंद्र कुमार,दिनेश कुमार, प्रदीप सिंह दृतिय,राजेश मिश्रा,मनोज,आनंद कुमार,सुशील चंद्र निषाद, पवन कुमार गुप्ता, अवनीश केराकत, अरविंद कुमार पटेल,जय प्रकाश यादव, प्रवीन कुमार,पवन सोनी,सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष विश्व प्रकाश उर्फ दीपक श्रीवास्तव व संचालन पंकज भूषण मिश्र ने किया।फोटो व बीडीओ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-