चार के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज
बडागाँव वाराणसी 25 फरवरी – – विद्युत उप केन्द्र कुड़ी के एस डी ओ एवं अवर अभियंता की टीम ने कल चेकिंग के दौरान दो गांवों के चार लोगों को अवैध रूप से विद्युत उपभोग करते हुए पाये जाने पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
उपखंड अधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अवर अभियंता सुर्यनाध की टीम ने कल चेकिंग के दौरान फुलवरिया( कुड़ी) के रामप्रसाद मिश्रा एवं राजीव मिश्रा एवं बडागाँव (बउरहवा) के छब्बन सोनकर एवं संजय सोनकर को अवैध रूप से विद्युत उपभोग करते हुए पाये जाने पर उपरोक्त चारों लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-