May 7, 2026

*जेल पुलिस ने सभाषद को पीटा* *जनता के विरोध को बढ़ते देख जेल प्रसाशन हुआ पलायन*

Spread the love

वाराणसी कैन्ट थाना क्षेत्र हुकुलगंज का है जहाँ जिला जेल की बाउंड्री है ।उसी बाउंड्री से सटे एक जमीन का बड़ा हिस्सा जो खाली पड़ा है ।जिसमे आवारा पशुओं के साथ साथ जिला जेल की गंदगी भी बहाई जाती है ।जिसका बदबू पूरे क्षेत्र में फैला रहता है ।इसी गन्दे सीवर के पानी मे पालतू जानवर भी बैठते व उसका पानी पीते है ।जो कभी भी भयंकर रोग को उत्पन्न कर सकता है ।इस समस्या को लेकर कई बार जेल प्रसाशन को क्षेत्रीय लोगो द्वारा कहा जा चुका है ।लेकिन उनकी बातों को जेल प्रसाशन द्वार अनसुना कर दिया जाता है ।

ऐसी बड़ी समस्या को जेल प्रसाशन बन्द करने के बजाय आज जेल की गंदगी को बड़ी गाड़ियो में लादकर लाया गया और उसी बाउंड्री में गिराया जा रहा था जिसका क्षेत्रीय जनता ने विरोध किया उनकी बातों को नही सुना गया तो उन्होंने सभाषद बृजेश श्रीवास्तव को फोन कर बुलाया पार्षद का कहना है कि जब। हमने जेलर साहब से गंदगी न फेकने की अपील किया तो वह उग्र हो गए और अपने सिपाहियो को लाठी मारने का आदेश दिया उतने में उनके सिपाहियो ने हमपर और जनता पर लाठियां बरसानी शुरू कर दिया और हमे उठाकर बाउंड्री से बाहर फेंक दिया । तब किसी साथी ने 100 न0 पर सूचना दिया। जब तक थाने की पुलिस मौके पर पहुची तब तक जेल पुलिस वहां से जा चुका था ।कैन्ट थाना प्रभारी के आने के बाद पार्षद द्वारा थाना प्रभारी को जेल प्रसाशन के खिलाप लिखित तहरीर देने व थाना प्रभारी द्वारा सभाषद को उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ

साभार