*अनुच्छेद 370 हटाने की मांग को धरना व जुलूस*
वाराणसी। महबूबा मुफ्ती के ट्वीट को लेकर अधिवक्ता व नागरिकों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। विरोध में उन्होंने जगतगंज से जुलूस निकाला। अनुच्छेद 370 खत्म करो, महबूबा मुफ्ती को गिरफ्तार करो, जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है, भारत माता की जय जैसे नारों के साथ ये जुलूस लहुराबीर पहुंचा। यहीं पर उन्होंने धरना भी दिया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने महबूबा मुफ्ती के ट्वीट ‘कश्मीर के हालात ऐसे हो गए हैं कि कश्मीरियों को अपनों के खिलाफ ही जंग शुरू करनी पड़ सकती है’ को देशद्रोह करार दिया। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने भारत के प्रति कश्मीरियों को उकसाने वाला काम किया है। प्रदर्शन के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू, शाहरूख खान, यासीन मलिक के खिलाफ भी जमकर नारे लगे। भाजपा के महानगर मंत्री अशोक कुमार, एडवोकेट मनोज पांडे, उदय श्रीवास्तव, अभिषेक कन्नौजिया, सुजीत मौर्या, मोहित शुक्ला, लव प्रजापति, बनारस बार के पुर्व उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी, पुर्व सचिव शशांक कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ला एडवोकेट आदि शामिल रहे। इस दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।…

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-