April 24, 2026

नैनी थानांतर्गत चकहीरानन्द मोहल्ले में हुई हत्या घटना का खुलासा आरोपी गिरफ्तार-

Spread the love

*नैनी थानांतर्गत चकहीरानन्द मोहल्ले में हुई हत्या घटना का खुलासा आरोपी गिरफ्तार* नैनी प्रयागराज।नैनी पुलिस ने थानाक्षेत्र मुरलीमनोहर जोशी इण्टर कालेज के पास मोहल्ला चकहीरानन्द में हुई हत्या घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद आरोपी को आज आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।उक्त मामला बीते बुधवार की सुबह में जनपद प्रयागराज नैनी थानांतर्गत मोहल्ला चकहीरानन्द में एक युवक एवं युवती को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली मामला थाना नैनी क्षेत्र का था सूचना पर तत्काल थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा तुरन्त अपने पुलिस फोर्स के साथ मौके स्थल पर पहुँचे और छानबीन में करते हुए मौके स्थल पर मृतक युवक अर्णव की लास कब्जे में लिया वहीँ घायल आयुष को इलाज हेतु तुरन्त अस्पताल भेजवाये।घटित घटना के बारे में जब जिले के आला अफसर एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार पाण्डेय को हुई तो वे भी तुरन्त मौके घटना स्थल पर पहुँचे और जांच पड़ताल करते हुए घटना कारित करने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने व आला कत्ल बंदूक बरामद करने हेतु पहले से मौजूद एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी एवं जांच अधिकारियों निर्देशीत किया। मामला संगीन एवं गंभीर होने पर नैनी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पर 240/ 2022 धारा 302/307 में मामला दर्ज कर तेजी के साथ आरोपी सुशील कुमार मिश्र पुत्र नन्द किशोर निवासी मुरलीमनोहर इण्टर कालेज चकहीरानन्द नैनी प्रयागराज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।वही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंस पिस्टल एवं मृतक के चप्पल आदि भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच एवं आरोपी के बयान के अनुसार घटना की वजह मृतक युवक व घायल युवती के बीच प्रेम प्रसंग थे जिसपर आरोपी द्वारा अपनी बदनामी व मर्यादा के कारण क्रोध में युवक व यूवती को गोली मारी गयी थीl