April 24, 2026

खरवार गैंग के 8 सदस्य पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार-

Spread the love

**खरवार गैंग के 8 सदस्य पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, डकैती और सामूहिक हत्याकांड की योजना बना रहे थे**

 

#प्रयागराज : थरवई जैसी सामूहिक हत्याकांड और डकैती को अंजाम देने की योजना बनाते ख़रवार गैंग के 8 सदस्य सोरांव में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए।

 

एसएसपी अजय कुमार के अनुसार अंतर्राज्यीय दुर्दांत नबला खरवार गैंग से संबंधित बदमाशों ने गिरफ़्तारी के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फ़ायरिंग की।

 

पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी। फ़ायरिंग का जवाब देते हुए सरग़ना समेत कुल 8 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया।

 

बदमाशों के क़ब्ज़े से सरिया, सब्बल, पेंचकस, हथौड़ा तथा असलाह कारतूस बरामद किया गया।

 

एसएसपी ने कहा, पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी घटना होने से बची क्योंकि रेकी करने के बाद ये बदमाश डकैती, हत्या और आगज़नी जैसी वीभत्स घटना को अंजाम दे सकते थे। फ़िलहाल दुर्दांत बदमाशों से पूछताछ जारी है।