थाना कल्याणपुर पुलिस ने दबोचे शातिर लुटेरे-
कानपुर- कल्याणपुर पनकी रोड पर सप्ताह भर पहले स्कूटी सवार परिवार और आटो सवारियों से पर्स व मोबाइल लूटने वाले शातिर अभियुक्तों को डीसीपी वेस्ट की टीम और थाना
कल्याणपुर पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्तों के पास से तमंचा और लूटा मोबाइल व पर्स बरामद हुए हैं
मामला बुधवार रात का है। केसा चौराहे के पास लगीं चेकिंग में एक व्यक्ति पल्सर मोटर साइकिल से रावतपुर गाँव से मसवानपुर चौराहे की ओर आ रहा था। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोहम्मद गुलफाम हसन उर्फ कालिया पुत्र बकरीदी निवासी 117/401 रावतपुर गुटैया बाजार रावतपुर थाना काकादेव बताया पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि आज से करीब एक सप्ताह पहले मैंने और मेरे दोस्त ऐतेशाम पुत्र शब्बीर आलम निवासी कच्ची मड़ैया रावतपुर गाँव में रात्रि में थाना कल्याणपुर के महाराणा प्रताप स्कूल के पास स्कूटी सवार तीन लोग जिसमें दो महिला एक पुरूष थे। तमंचा लगाकर पर्स व बैग जिसमें लगभग 4000 रूपये थे एवं अन्य कागजात पड़े थे हमने रूपये निकाल कर बैंग व पर्स को रास्ते चलते समय अंधेरे में कहीं फेंक दिया था एवं अगले दिन रात्रि ऑटो चालक एवं महिला सवारी से मोबाइल व पर्स लूटें थे बरामद रूपये एवं मोबाइल इन्ही लूट के है और इसी तमंचे से हम लोगों को डरा कर लूट को अंजाम देते थे और अपने शौक व खर्च की पूर्ति करते थे। बरामद मोटर साइकिल में असली नंबर की जगह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अपराध किया करते थे। जिससे अभियुक्त घटना अंजाम देने के बाद पकड़े जाने से बच सके। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करके आरोपियों को जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार व माल बरामद करने वाली टीम – उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी पनकी रोड थाना
कल्याणपुर कानपुर नगर, उपनिरीक्षक विकास कुमार गुप्ता थाना कल्याणपुर कानपुर नगर, कांस्टेबल सौरभ कुमार थाना कल्याणपुर कानपुर नगर, कांस्टेबल संदीप सिंह थाना कल्याणपुर कानपुर नगर, हेड कांस्टेबल इन्द्रपाल थाना कल्याणपुर कानपुर नगर, कांस्टेबल अंकित कुमार थाना कल्याणपुर कानपुर नगर।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-