June 21, 2026

नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने मोबाइल टॉयलेट के भुगतान मे फर्जीवाड़ा-

Spread the love

नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने मोबाइल टॉयलेट के भुगतान मे फर्जीवाड़ा।

 

 

बिना राजपत्रित अधिकारी के बिना सहायक अभियंता के बाउचर हस्ताक्षर के बिना ही नगर पंचायत सराय अकिल के जिम्मेदारों ने निकाली करोड़ों की मोटी रकम।

 

कौशांबी नगर पंचायत सराय अकिल के जिम्मेदारों ने सरकारी धन का दुरुपयोग जमकर किया है। जिसकी लापरवाही स्पष्ट होने के बाद भी जनपद के उच्च अधिकारियों द्वारा इन नगर पंचायत के चापलूस भ्रष्ट जिम्मेदारों पर अभी तक किसी भी प्रकार की कोई भी दण्डनीय कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है। जिससे लूटेरे जिम्मेदारों के द्वारा नगर पंचायत में कराएं जाने वाले विकास कार्यों की कार्यशैली भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सराय अकिल नगर पंचायत के पूर्व में कराए गए विकास कार्यों पर नजर डालें तो विभिन्न बिंदुओं पर भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है जैसा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि नगर पंचायत में बनाए गए मोबाइल टॉयलेट में काफी बड़ा भ्रष्टाचार एक जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है। प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जेपी सिंह द्वारा अपनी एक जांच रिपोर्ट में स्पष्ट करते हुए जिला अधिकारी कौशांबी को अवगत कराया है कि नगर पंचायत सराय अकिल में बने मोबाइल टॉयलेट के नाम निर्गत की गयी रकम 862589, को राजपत्रित अधिकारी के सत्यापन के बिना ही फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है। इतना ही नहीं इन लुटेरे जिम्मेदारों द्वारा 23 जून 2018 को मैंसर्स आइसलैंड मोटर के नाम पर कर दिया गया है। इतना ही नही नगर पंचायत के इन जिम्मेदार लुटेरे द्वारा 6 लाख 20, हजार का अग्रिम भुक्तान मोहन लाल के नाम से करके बड़ा धन निकाल लिया गया है। जिन बाउचरों पर सहायक अभियंता के हस्ताक्षर नहीं लिए गए हैं। सहायक अभियंता जेपी सिंह की रिपोर्ट की माने तो 9 लाख 89 हजार 218 रुपए का भुगतान मोहनलाल के नाम किया गया है जिस पर राजपत्रित अधिकारी एवं सहायक अभियंता हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं फर्जी हस्ताक्षर के द्वारा नगर पंचायत सराय अकिल के जिम्मेदार लुटेरों ने नगर पंचायत को लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है जिस भ्रष्टाचार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जेपी सिंह द्वारा स्पष्ट कर पुष्टि करते हुए जिला अधिकारी को दिया है जिस पर काफी समय बीतने के बाद भी अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है जो एक बड़ा गंभीर विषय है।