*कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार* पुरामुफ्ती प्रयागराज।प्रयागराज नगर थाना पुरामुफ्ती की पुलिस द्वारा आज कच्ची शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले माफियाओ के गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये कड़े निर्देश पर प्रयागराज पुलिस द्वारा इन दिनों उनके विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम एसपी नगर व सीओ नगर द्वितीय के निर्देशन में थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक कुलदीप शर्मा अन्य पुलिस की मदत से थाना क्षेत्र से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार किया है।पकड़ा गये आरोपी युवक की पहचान सोनू पुत्र सुखलाल निवासी अकबर पुर सल्लाहपुर जनपद प्रयागराज उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। FTR

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-