*कौशाम्बी पुलिस द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी युद्ध स्तर पर*
सुनील साहू/रोशन पहल
कौशाम्बी-डीएम सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।रविवार को यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के देखते हुए थाना सराय अकिल ,थाना महेवाघाट ,थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गावों में भ्रमण किया और भ्रमण कर लोगो को बाढ़ से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और जागरूक किया गया। तथा पुलिस द्वारा लोगो को महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नम्बर- 112, 108 व डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम नम्बर- 9454417374 व स्थानीय थाने के अन्य नंबरों की जानकारी दी गयी ।इसी तरह गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर के देखते हुए थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गावों में भ्रमण कर लोगो को बाढ़ से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नम्बर- 112, 108 व डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम नम्बर- 9454417374 व स्थानीय थाने के अन्य नंबरों की जानकारी दी गयी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-