June 13, 2026

दो दिसबंर से पांच दिवसीय मेले का होगा आयेाजन-

Spread the love

*दो दिसबंर से पांच दिवसीय मेले का होगा आयेाजन*

 

चायल, कौशाम्बी। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा बलीपुर टाटा में विगत 70 वर्षों की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय मेला का आयोजन दो दिसंबर से शुरू हो कर छह दिसम्बर तक आयोजित होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि मेले का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचते हैं। बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आदर्श रामलीला कमेटी मऊ चित्रकूट के कलाकारों की टीम द्वारा प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला मंचन प्रस्तुत करेगी। वहीं मेला प्रबंधक भंवर सिंह यादव, प्रबंधक कल्लू साहू, मेला महामंत्री नर्मदा वर्मा, तीरथ लाल, बबलू यादव, आदि लोगों के सहयोग से यह मेला सम्पन्न होगा|