June 13, 2026

नीम का पेड़ काटते समय नीम के पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल-

Spread the love

नीम का पेड़ काटते समय नीम के पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

 

कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के जिला मुख्यालय से सटे हुए समदा गांव में पसियाना टोला में बहुत पुरानी नीम का पेड़ था जो सूख चुकी थी बताया जा रहा है कि नीम का पेड़ समदा निवासी दिनेश पुत्र बल्ला और पवन पुत्र लव कुश का है दिनेश और बल्ला ने सूखे हुए नीम के पेड़ को कटाने के लिए मजदूरों की तलाश की पेड़ काटने के लिए स

स्वाजातीय भेलखा निवासी सुखदेव पुत्र उमर राम मिले जो अपने औजार के सहित नीम के पेड़ काटने वाले औजार को लेकर आरी ,कुलहरा और इलेक्ट्रॉनिक आरी लेकर समदा गांव पसियाना टोला में नीम का पेड़ काटने के लिए सुबह 10:00 बजे पहुंच गया लेकिन भाग्य क्या जाने कि कब किसको क्या होगा सुखदेव पुत्र उमर राम के साथ वही हुआ सुखदेव नीम के पेड़ पर चढ़कर आरी से डाल को काट रहा था तभी अचानक नीम के ऊंचाई से नीचे आ गिरा जिससे सुखराम के दोनों हाथ टूट गए हैं और शरीर में कई जगह पर चोटे आई हैं आनन-फानन में पसियाना टोला के लोग मिलकर सुखराम को न्यू तेज मती हॉस्पिटल पहुंचे वहां से डॉक्टरों ने सुखराम को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा इतने में सुखराम का पिता भी सूचना पाकर परिवार सहित न्यू तेज मती हॉस्पिटल पहुंचा अपने पुत्र को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।