June 13, 2026

आलमपुर ग्राम स्थित सरकारी नलकूप पर कब्जा, सिंचाई के नाम पर तीन सौ प्रति बीघा की जा रही उगाही-

Spread the love

*आलमपुर ग्राम स्थित सरकारी नलकूप पर कब्जा*

 

*सिंचाई के नाम पर तीन सौ प्रति बीघा की जा रही उगाही*

 

चायल,कौशाम्बी। चायल तहसील अंतर्गत आलमपुर गांव स्थित सरकारी नलकूप में गांव के ही पूर्व प्रधान ने कब्जा जमा रखा है। ऐसा गांव के लोगों का आरोप है। इतना ही नहीं किसानों के अनुसार नलकूप से खेत की सिंचाई करने के लिए तीन सौ रूपये बीघा भी वसूला जाता है। हालांकि इससे आजिज किसानों ने चायल उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग किया है।

आलमपुर गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा बरेठी कमालपुर के बगल में आलमपुर से लगा सरकारी नलकूप आराजी संख्या 117 जो ग्राम सभा के लोगों को सिंचाई के लिए सरकार द्वारा लगाया गया है। जिसमें मुफ्त सिंचाई होती है। पूर्व प्रधान मुन्नू लाल यादव द्वारा उक्त सरकारी नलकूप पर कब्जा कर सिंचाई के नाम पर प्रति बीघा तीन सौ की दर से प्रत्येक किसान से धन की उगाही कराई जा रही है। सरकारी नलकूप की चाभी पूर्व प्रधान अपने चहेते को दे रखते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि नलकूप में तैनात ऑपरेटर का कोई अता पता ही नहीं चलता है, कभी वह अपनी नौकरी करते भी या नहीं। इससे आजिज ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को चायल को शिकायती पत्र देते हुए सरकारी नलकूप को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है|