May 4, 2026

थाना जंसा पुलिस ने वाहन चोर मनीष पटेल व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल हिरो स्पेलण्डर प्लस बरामद-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-06.10.2022*

*थाना जंसा पुलिस ने वाहन चोर मनीष पटेल व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल हिरो स्पेलण्डर प्लस बरामद*

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06-10-2022 को थाना जंसा पुलिस द्वारा देहरी विनायक मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान कपरफोरवा रोड की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर वापस जाने लगे तभी पुलिस को संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। भागने का कारण पूछा गया तो वाहन चालक ने अपना नाम मनीष पटेल पुत्र विजयशंकर पटेल निवासी ग्राम लहिया जोगीवीर थाना जन्सा जनपद वाराणसी बताया। पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछा गया तो दोनों व्यक्तियों ने बताया कि “हम लोगों ने मिलकर दिनांक 3-10-2022 को रात में 11 से 12 बजे के बीच कपरफोरवा में एक दुकान के पास से यह मोटरसाइकिल वाहन सं0 UP 65 EC 0552 चोरी किये थे जिसे हम लोग संदीप पटेल के घर के पीछे छिपा दिये थे आज मौका पाकर वही मोटरसाइकिल लेकर बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोग पकड़ लिये” ।

उक्त बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में दिनांक 04-10-2022 को थाना जंसा पर मु0अ0सं0 211/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया था जिसमें धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. मनीष पटेल पुत्र विजयशंकर पटेल, निवासी ग्राम लहिया जोगीवीर थाना जन्सा जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।

2. एक बाल अपचारी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार थाना जंसा वाराणसी

2. उ0नि0 उ0नि0 मोहित वर्मा चौकी प्रभारी रामेश्वर

3. का0 दीपक पटेल,

4. का0 देशनाथ सिंह थाना जंसा वाराणसी।

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण*