*जनसंपर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी*
प्रेस विज्ञप्ति -03
वाराणसी 07 अक्टूबर, 2022; रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04016 / 04015 आनन्द विहार टर्मिनस- सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 23 अक्टूबर (रविवार)एवं 26 अक्टूबर (बुधवार),2022 तथा सहरसा से 24 अक्टूबर(सोमवार) एवं 27, अक्टूबर (बृहस्पतिवार)2022 को 02 फेरो के लिये किया जायेगा।
04016 आनन्द विहार टर्मिनस- सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर ,2022 को आनन्द विहार टर्मिनस से 15:25 बजे प्रस्थान कर, मुरादाबाद से 17:50 बजे, बरेली से 20:12बजे, सीतापुर से 23:30 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 02:20 बजे,गोरखपुर से 05:10 बजे, सीवान से 07:02 बजे, छपरा से 08:25 बजे, हाजीपुर से 09:45 बजे, मुजफ्फरपुर से 10:40 बजे,समस्तीपुर से 11:45 बजे, बरौनी जंक्शन से 12:55 बजे, बेगूसराय से13:17 बजे,खगड़िया से 14:02 बजे,एस बख्थियारपुर 15:05 छूटकर सहरसा 16:00 बजे पहूँचेगी ।
वापसी यात्रा में 04015 सहरसा – आनन्द विहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 24 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर, 2022 को सहरसा से 19:00 बजे प्रस्थान कर एस बख्थियारपुर से 19:22 बजे,खगड़िया से 20:22 बजे,बेगूसराय से 20:54 बजे, बरौनी जंक्शन से 21:35 बजे,, समस्तीपुर से 22:30 बजे, मुज़फ्फपुर से 23:25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00:20 बजे, छपरा से 02:10 बजे, सिवान से 03:02 बजे,गोरखपुर से 05:10 बजे,गोंडा से 07:45बजे, सीतापुर से 11:00 बजे, बरैली से 15:37 बजे, मुरादाबाद से 17:20 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 20:10 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11,शयनयान श्रेणी 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।
*अशोक कुमार*
जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
**जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी*
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02
वाराणसी 07 अक्टूबर, 2022: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में दिनांक 06.10.22 को गाड़ी संख्या-14523 की चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल गाजीपुर सिटी , सीआईबी/वाराणसी एवं राजकीय रेल पुलिस / गाज़ीपुर सिटी द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत संयुक्त रूप से निगरानी एवं चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर यात्री सामानों की चोरी करने वाले 03 महिला अपराधियों
श्रीमती सीमा पत्नी राजन निवासी अमदही थाना जहानागंज जिला मऊ उम्र 30 वर्ष,श्रीमती मनीषा पत्नी रामलखन निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ उम्र 25 वर्ष
तथा श्रीमती पुलू पत्नी राज निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ उम्र 21 वर्ष से चोरी किये गए सामान
01 अदद सोने का मंगलसूत्र ( कीमत करीब 40000/- रुपये ) बरामद किया गया।
पूछताछ में पता चला है कि यह महिलाएं कई जगह अपराध कारित कर चुकी है।
इनके अपराध का तरीका यह था कि भीड़ भाड़ वाले सभी रेलवे स्टेशन पर जाकर सीसीटीवी से छुपने के लिए बुर्का पहन कर ट्रेन में किसी महिला यात्री के चढ़ते समय भीड़ भाड़ करते हुए गले से जेवर और पर्श से नगद और कीमती सामान निकाल लेना और तुरंत दूसरे को पकड़ा कर बाथरूम में जाकर बुर्का उतार लेना ताकि पहचान न हो पाए।
उक्त पकड़ी गई महिलाएं एक गैंग के रूप में अन्य कई महिलाओं और पुरुष के साथ सक्रिय होने की मुखबिरी हुई है जिसमे एक मऊ जिला के वकील की भी भूमिका संदिग्ध है लिहाजा एडीजी जीआरपी की टीम उक्त से पूछ ताछ के लिए गाज़ीपुर आ रही है। उक्त महिलाओं के विरुद्ध राजकीय रेल पुलिस द्वारा/गाज़ीपुर सिटी अपराध संख्या- 42/22 u/s 379, 411, 414 IPC s/v सीमा आदि दिनाँक – 7.10.22 को पंजीकृत किया गया है।
*अशोक कुमार*
जन सम्पर्क अधिकारी वाराणसी




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ