*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-07.10.2022*
*थाना फूलपुर पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर सहित 01 अदद पिस्टल, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद मोबाइल फोन बरामद*
दिनांक 01-10-2022 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मानापुर के पास अज्ञात द्वारा दो व्यक्तियों को गोली मार दी गयी थी जिसमे तेज बहादुर पटेल पुत्र उदय पटेल ग्राम दल्लीपुर थाना बड़ागाँव वाराणसी उम्र लगभग-19 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी थी तथा किशन पटेल को ट्रामा सेन्टर बीएचयू रेफर किया गया था । मृतक के पिता के तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 431/22 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले का सफल अनावरण करने हेतु क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में थाना फूलपुर को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था । थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी ।
इसी क्रम में आज दिनांक 07.10.2022 को धरातलीय अभिसूचना तथा अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तों को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बेलवा गेट के पास से घटना में शामिल अभियुक्तगण 1. आकाश मौर्या पुत्र चन्द्र प्रकाश मौर्या उर्छ चन्दू मौर्या निवासी रिकेवीपुर थाना नेवढिया जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष 2. सुधीर मौर्या उर्फ बाबा जी पुत्र सीयाराम मौर्या निवासी गोपालपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 अदद मोबाइल एन्ड्रायड, 01 अदद एटीएम कार्ड बरामद हुआ । अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन सं0 UP 62 CH 9581 पल्सर सहित 01 अदद पिस्टल 32 बोर (आला कत्ल), 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर ताडी बाजार स्थित मजार के पास पुरानी पानी टंकी के पास खण्डहर विल्डिंग से बरामद किया गया । उक्त अवैध असलहे की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 437/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*उपरोक्त मुकदमें में शामिल अभियुक्तगण निखिल यादव पुत्र संतोष यादव निवासी ग्राम रिकेवीपुर थाना नेवढिया जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष व प्रिन्स राय उर्फ छोटू पुत्र वंशराज राय निवासी ग्राम धर्मपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र-19 वर्ष को दिनांक 04.10.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।*
*पजीकृत अभियोग*
01. मु0अ0स0431/22 धारा 302,307,34,201 भादवि
02. मु0अ0स0 437/22 धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1.आकाश मौर्या पुत्र चन्द्रप्रकाश मौर्या उर्फ चन्दू मौर्या निवासी रिकेवीपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर उम्र-24 वर्ष ।
2. सुधीर मौर्या उर्फ बाब जी पुत्र सीयाराम मौर्या निवासी गोपालपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र-25 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण*
घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन सं0 UP 62 CH 9581 पल्सर सहित 01 अदद पिस्टल 32 बोर (आला कत्ल), 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, 02 अदद मोबाइल एन्ड्रायड, 01 अदद एटीम कार्ड बरामद *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
01.थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय
02.उ0नि0 अजय कुमार यादव
03.उ0नि0 योगेन्द्र यादव
04.उ0नि0 अमित कुमार यादव
05.उ0नि0 रवि प्रकाश यादव
04. उ0नि0 प्रशिक्षु भृगुपति त्रिपाठी
05. का0 इन्द्रमणि मौर्या
06.का0 रूपचन्द सरोज
07.का0 बाल गोविन्द पाल
08.का0 सौरभ त्रिपाठी
09. का0 निशान्त विश्वकर्मा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण*




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ