वाराणसी चोलापुर
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत भैठोली प्राचीन मां दुर्गा मंदिर के पास अपने बाइक से पलहीपट्टी की तरफ जा रहे बाइक सवार मनोज कुमार पटेल पुत्र प्रसिद्धि नारायण उम्र 45 वर्ष निवासी बेलवरिया अपने परिचित से मिलकर अपने घर जा रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मार दिया जिससे कि मनोज कुमार पटेल रोड के पास गड्ढे में जा गिरे जिससे कि उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई और मौके पर ग्रामीण व नजदीकी पुलिस पहुंच गई पुलिस की मदद से मनोज को चिकित्सालय भिजवाया गया वही चिकित्सालय जाते समय ही रास्ते में मनोज ने दम तोड़ दिया जानकारों के मुताबिक मनोज को एक लड़का और एक लड़की है मनोज पेशे से प्राइवेट बस ड्राइवर था वहीं परिवार को सूचना मिलते ही परिवार में मातम सा छा गया वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ