May 2, 2026

बैंकों पर नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Spread the love

वाराणसी चोलापुर 

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

चोलापुर थाना क्षेत्र गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत प्रेम नगर बाजार के बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती साबित हो रही है जब सुबह बैंक खुलते ही बैंक के बाहर काफी लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो जा रही है जहां पर लोग एक दूसरे के बहुत ही पास खड़े नजर आ रहे हैं जिससे शासन द्वारा दिए गए सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन बैंकों पर नहीं हो पा रहा है जिससे बैंकों के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित भीड़ एक चिंता का विषय है और यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन क्यों नहीं हो रहा है। जबकि शासन के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के बाहर ना निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करें और व्यक्तियों के बीच आपस में लगभग 3 फीट की दूरी होनी अनिवार्य है।