May 2, 2026

वाराणसी में 7 अप्रैल से अबतक 9 दिनों में कोरोना का कोई भी पॉजि‍टि‍व नही- अच्छी खबर

Spread the love

अच्‍छी खबर : वाराणसी में पि‍छले 9 दि‍न से कोई पॉजि‍टि‍व केस नहीं, मेडि‍कल क्‍वारेंटाइन में कोई मरीज नहीं

वाराणसी। जनपद में बीते 7 अप्रैल के बाद से अबतक यानी पि‍छले 9 दि‍नों से कोरोना का कोई भी पॉजि‍टि‍व केस सामने नहीं आया है। इसके अलावा वाराणसी में कोवि‍ड 19 के लि‍ये काम कर रहे तीन बड़े अस्‍पतालों में एक भी मेडि‍कल क्‍वारेंटाइन मरीज नहीं है।
बता दें कि‍ वाराणसी में अबतक 9 कोरोना पॉजि‍टि‍व मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दो ठीक होकर डि‍स्‍चार्ज कि‍ये जा चुके हैं, जबकि‍ एक की मौत हो चुकी है। इस प्रकार पंडि‍त दीन दयाल उपाध्‍याय राजकीय जि‍ला चि‍कि‍त्‍सालय में वाराणसी के कुल 6 कोरोना पॉजि‍टि‍व मरीज अभी भर्ती हैं। इसके अलावा 5 गाजीपुर और 3 जौनपुर के कोरोना पॉजि‍टि‍व पेशेंट भी यहीं भर्ती हैं। डॉक्‍टरों के अनुसार इनकी स्‍थि‍ति‍ सामान्‍य है।
जि‍लाधि‍कारी के सूचना कार्यालय की ओर से जारी रि‍पोर्ट के अनुसार वाराणसी में मोबाइल वार्ड फ्लू क्लीनिक/डोर स्टेप स्क्रीनिंग चिकित्सकीय दल के माध्यम से शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में गुरुवार को 9253 मरीज तथा अब तक कुल 86255 मरीज देखे गये हैं। इसमें आज 442 सामान्य रोगी एवं सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले रोगी पाये गये। आज 4 व्यक्तियों तथा अब तक 132 व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण के जांच के लि‍ये संदर्भि‍त किया गया है।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के 8 ब्लाकों में विलेज फ्लू क्लीनिक/डोर स्टेप स्क्रीनिंग चिकित्सकीय दल का संचालन किया जा रहा है। इसमें आज 3452 मरीजों तथा अब तक कुल 29495 की स्क्रीनिंग की गयी। आज 273 व्यक्ति सर्दी, जुकाम के लक्षण, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दमा, टीबी इत्यादि से पीड़ि‍त मिले। 59 मरीजों को कोरोना के संक्रमण की जॉच के लिए सन्दर्भित किया गया। वाराणसी में आज कुल 10167 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ऐसे सभी व्यक्तियों को जिन्हें कोरोना संक्रमण जांच के लि‍ये संदर्भित किया गया है, उनको निर्देशित किया कि वे तत्काल पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, पाण्डेयपुर अथवा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुर में जाकर अपने कोरोना संक्रमण की जांच के लि‍ये नमूना दें, अन्यथा उनके खि‍लाफ आईपीसी की धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

//आंकड़े//

👉वाराणसी में आज 10,167 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी।
👉अब तक कुल 1,59,752 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की जा चुकी है।

👉आज ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र से 336 व्यक्तियों को होमकोरोनटाइन किया गया।

👉वर्तमान में कुल 12,529 व्यक्ति होम कोरोनटाइन हैं।

👉वर्तमान में पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के मेडिकल कोरोनटाइन, सर सुन्दर लाल चिकित्सालय बीएचयू के मेडिकल कोरोनटाइन तथा आरएफपीटीसी में कोई भी व्यक्ति भर्ती नहीं है।

👉पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के आइसोलेसन वार्ड में 15 कोरोना पाजीटिव मरीज भर्ती हैं, जिनमें 5 पुष्ट रोगी जनपद गाजीपुर तथा 4 पुष्ट रोगी जनपद जौनपुर से स्थानांतरित होकर आये हैं।

👉सर सुन्दर लाल चिकित्सालय बीएचयू के आइसोलेसन वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।

👉माइक्रोबायोलाजी विभाग बीएचयू में अब तक कुल 750 नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।

👉इनमें 9 नमूने कोरोना पाजीटिव पाये गये, जिनमें से 2 अब निगेटिव हो गया है।

👉अबतक 750 में से 509 नमूने निगेटिव पाये गये है, 232 नमूनों के परिणाम आने शेष हैं।

👉इन नमूनों के परिणाम पर सबकी नि‍गाहें टि‍की हैं।