वाराणसी : डाक विभाग के सोमवार को चले विशेष अभियान के तहत डाकियों ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के पांच हजार से अधिक खाते खोले। यह अभियान वाराणसी डाक परिक्षेत्र के छह जिलों में चलाया गया। डाकियों ने लोगों को डाकघर एवं इस बैंक की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। लोगों के आधार व मोबाइल नम्बरों पर खाते खोले गए। पूरी प्रक्रिया पेपरलेस थी।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्रीकृष्ण कुमार यादव ने बताया कि परिक्षेत्र में अब तक 3.18 लाख लोग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से जुड़ चुके हैं। वे घर बैठे बैंक की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के जरिए हर किसी को घर से लेकर खेतों तक सहजता से डिजिटल और पेपरलेस बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे लोग भविष्य में घर बैठे ही डीबीटी राशि ले सकते हैं। जिनका बैंक में खाता है, उन्हें अधिकतम 10 हजार रुपये मिलेंगे। यादव ने बताया कि 16 दिसम्बर को विशेष अभियान के तहत आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए किसी भी बैंक के खाताधारकों को माइक्रो एटीएम से भुगतान किया जाएगा।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ