वाराणसी : एलटी ग्रेड भर्ती-2014 में फर्जी दस्तावेज लगाने के आरोपित को सोमवार शाम कैंट थाने की पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से बीएड की फर्जी मार्कशीट भी बरामद हुई।
आरोपित संजय सिंह निवासी ग्राम ताला थाना चोलापुर ने बताया कि शिक्षक बनने के लोभ में उसने वर्ष 2014 में एलटी ग्रेड भर्ती में बीएड की फर्जी मार्कशीट लगाई थी। आवेदन के बाद मैं काउंसिलिंग में भी शामिल हुआ था। अभिलेखों के सत्यापन में मेरा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर फर्जीवाड़ा करने वाले कई लोगों के साथ मेरे खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद से मैं फरार चल रहा था। मेरे आने की सूचना पर पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-