सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने सुरक्षा बल में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।
सेना की नई एडवाइजरी के मुताबिक 35 फीसदी अधिकारी और 50 प्रतिशत जवान एक हफ्ते तक एकांतवास में रहते हुए घर से काम करेंगे। जवानों व अधिकारियों का पहला समूह 23 मार्च से आइसोलेशन में जाएगा। इसके बाद दूसरा ग्रुप 30 मार्च को घर से काम करेगा। सेना मुख्यालय में भी कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या को 23 मार्च से घटाने का फैसला किया गया है। सिर्फ वही लोग आएंगे, जो आपात सेवाओं से जुड़े हैं। सेना की एडवाइजरी के मुताबिक सेना में ट्रांसफर और पोस्टिंग भी रोक दी गई हैं। इसके अलावा 15 अप्रैल तक सभी रैंक की अस्थायी ड्यूटी को फिर से निर्धारित या रद्द कर दिया गया है। जो जवान पहले से छुट्टी पर हैं, उनकी छुट्टियां 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-