April 18, 2026

अब तक की खबरे उत्तर प्रदेश से – अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में कोरोना वायरस के इलाज के लिए 6 अस्पतालों को नामांकित किया है

1- लोकबंधु अस्पताल
2- सिविल अस्पताल
3- बलरामपुर अस्पताल
4- केजीएमयू
5- राम मनोहर लोहिया अस्पताल
6- एसजीपीजीआई

परीक्षण सुविधा केवल KGMU में उपलब्ध है

प्रश्न के लिए हेल्पलाइन नंबर
0522,2622080
व्हाट्सएप-7839700132

जानकारी के लिए 9415795809, 9415005002 पर सूचित किया जाना चाहिए
थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में पति ने की पत्नी की हत्या गुलशन बिहार कॉलोनी सोना भट्टा की घटना

पति ने सर पर वार कर किया है अपनी पत्नी की हत्या लोगो का कहना आपसी लड़ाई के चलते की हत्या मृतका के है तीन बच्चे पुलिस मौके पर पहुची |
 लखनऊ
यूपी में आईपीएस अफसरों को नही रास आ रही ड्यूटी डीजी से लेकर एसपी तक ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए किया आवेदनडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री, एडीजी रेलवे संजय सिंघल, आईजी रेंज बस्ती आशुतोष कुमार, एसआईटी के डीआईजी जे. रवीन्द्र गौड़, डीआईजी पीएसी मुख्यालय आकाश कुलहरि, एसएसपी मुरादाबाद अमित पाठक, एसएसपी गाजियाबाद कलानिधि नैथानी, एसएसपी वाराणसी प्रभाकर चौधरी, एसएसपी आगरा बब्लू कुमार, एसएसपी आज़मगढ़ त्रिवेणी सिंह, एसपी वूमेन पॉवरलाइन रवि शंकर छवि, एसपी ट्रेनिंग सलमान ताज पाटिल और एसपी ईओडब्लू सुरेश राव ए कुलकर्णी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया है।
अयोध्या। रामकोट की परिक्रमा स्थगित। नवरात्र व नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर रामकोट की होती थी परिक्रमा। 24 मार्च को होनी थी रामकोट की परिक्रमा। रामकोट की परिधि में आता है रामलला का गर्भ गृह। विक्रमादित्य महोत्सव समिति ने लिया फैसला। कोरोना प्रकोप को देखते हुए नहीं होगी रामकोट की परिक्रमा।रामकोट की परिक्रमा में विक्रमादित्य महोत्सव के अध्यक्ष राजकुमार दास संतो के साथ करते थे राम कोट की परिक्रमा। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार भी करते थे रामकोट की परिक्रमा।
प्रतापगढ़।चौराहों और बाजारों में चाय-पान की दुकानों पर इकट्ठा होकर की चर्चा तो जायेगें जेल !

प्रतापगढ़ में धारा 144 लागू। कोरोना को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश। स्कूल/कॉलेज बन्द के आदेश के बाद अब जिले में धारा 144 लागू। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारी।

IAS अफ़सरो से जुड़ी बड़ी खबर

मंसूरी में IAS अफ़सरो की ट्रेंनिग कार्यक्रम को स्थगित किया गया करोना वायरस के आतंक के चलते बीच IAS ट्रेंनिग शेषन बीच मे बंद किया गया मंसूरी में 122 वी IAS इंडक्शन ट्रेंनिग कार्यक्रम स्थित हुआ देश भर से 71 IAS अफ़सर ट्रेंनिग में थे शामिल UP से 6 IAS अफ़सर ट्रेंनिग में थे मौजूद

IAS धर्मेंद्र प्रताप सिंह

IAS शुभ्रांत शुक्ला

IAS प्रेस सिंघासन प्रेम

IAS राजेश त्यागी

IAS उदयभान त्रिपाठी

IAS राम नारायण सिंह यादव

UP के सभी IAS अफ़सर ट्रेंनिग स्थगित होने पर घर लौटे

अग्रिम आदेशो तक देश से ट्रेंनिग पर गये 71 IAS अफ़सरो की ट्रेंनिग स्थगित

2 सप्ताह के बाद बीच मे IAS अफ़सरो की ट्रेंनिग को रोका गया

बालीवुड सिंगर कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं। एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप कर निकल भाग गईं। लखनऊ के महानगर में मौजूद गैलेंट अपार्टमेंट में सौ से ज़्यादा लोगों को पार्टी दी। आज करोना पॉज़िटिव निकल आई है कनिका कपूर। कनिका कपूर जैसे क्रूर लोगों के खिलाफ सरकार मुक़दमा दर्ज करे।

कनिका कपूर लखनऊ के ताज होटल में भी गईं थी। पार्टी में तमाम बड़े अफ़सर और कई नेता शामिल थे। पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है। हर कोई डरा हुआ है। नौकर चाकर और पार्टी कैटरर के तमाम कर्मी भी दहशत में। फ़ौरन FIR दर्ज की जाये। ये क्रिमिनल एक्ट है कनिका कपूर का। उन एयरपोर्ट कर्मी पर भी जांच जिन्होंने निकलवाया।

कनिका कपूर जैसे कोरोना पॉज़िटिव लोगों के संपर्क में आये कम से कम पाँच सौ लोगों पर आप अब कैसा विश्वास करेंगे। वो खुद बेचारे अपने ऊपर कैसे विश्वास करेंगे। दूर रहिये, संभल कर रहिये, घर पर रहिये।
गायिका कनिका कपूर लखनऊ में पूर्व बीएसपी सासंद अकबर अहमद डंपी की पार्टी में शामिल हुई थी इस दौरान उन्होंने से गाना गाया साथ ही लोगो के साथ सेल्फ़ी भी ली थी
इसके अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र प्रसाद के ससुर आदेश सेठ की पार्टी में शामिल हुई थी कनिका कपूर।
 लखनऊ

संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का मिला शव। ट्रक के भीतर फंदे से लटका मिला शव। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस, लोगो की भारी भीड़ भी जमा। थाना सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट इलाके में ट्रक में मिला शव।
लखनऊ

– आलमबाग बस अड्डे पर यात्रियों का हंगामा।

– दिल्ली जा रही स्कैनिया बस में नाइजीरियन यात्री देख सहमे यात्री।

– नाइजीरियन यात्री की पहचान और उसके मेडिकल चेक अप की मांग कर रहे हैं यात्री।

– स्कैनिया बस के परिचालक ने अपने अधिकारियों को दी सूचना।
 यूपी

लखनऊ में कनिका कपूर के कार्यक्रम के बाद मची सनसनी इस दौरान जितने भी लोग उसके संपर्क में थे सभी कोरोना के संदिग्ध मरीज

बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी उस कार्यक्रम में थे मौजूद

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह भी कार्यक्रम में थे मौजूद
लखनऊ 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव हुए भर्ती लूस मोशन और उल्टी की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती विशेष डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह यादव की देखरेख में जुटी |
 जनता कर्फ़्यू के पीछे लॉजिक।
पढ़िये , समझिये और सम्मिलित होने के साथ साथ पालन भी किजिये तभी सफल होगा यह अभियान. जनता कर्फ़्यू के पीछे लॉजिक। चूंकि एक स्थान पर कोरोना वायरस का जीवन 12 घंटे और जनता कर्फ्यू 14 घंटे के लिए होगा। जिससे सार्वजनिक क्षेत्रों के स्थान या बिंदु जहां कोरोना बच सकता है, उसे 14 घंटे तक नहीं छुआ जाएगा और इससे श्रृंखला टूट जाएगी। 14 घंटे के बाद हमें जो मिलेगा > वह एक सुरक्षित देश होगा। यह विचार है इसके पीछे। यह एक ड्रिल होगा , यदि निकट भविष्य में अधिक समय तक आवश्यकता होगी तो फिर से यही ड्रिल होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व कल्याण के लिये रविवार कर्फ्यू की अपील की है। इसका पालन, समर्थन कर मानव संस्कृति की रक्षा में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

जनता कर्फ्यू को कामयाब बनाने के लिए पुलिस ने कसी कमर सरकारी वाहनों पर जनता कर्फ्यू का पालन करने के लिए पोस्टर चस्पा किया गया
22मार्च को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का किया है आह्वान
 लखनऊ में हेयर सैलून की दुकानें भी 31 मार्च तक बंद रखनेअभिषेक प्रकाश ने राजधानी लखनऊ के सभी बार, लाउंज, कैफ़े, हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
लखनऊ

बड़ी रकम के साथ संदिग्ध युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे । पब्लिक के द्वारा पकड़ा गया संदिग्ध युवक। संदिग्ध युवक को पकड़ कर जनता ने पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुची पुलिस ने लायी थाने । पुलिस को नशेड़ी युवक के पिठ्ठू बैग से मिली बड़ी रकम से पुलिस महकमें मे मचा हड़कम्प ,सूचना पर थाने पर पहुचे आलाधिकारी।
 लखनऊ ...
संभागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ द्वारा नोवेल कोरॉना वायरस के संक्रमण से बचाव के परिप्रेक्ष्य में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय देवा रोड का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में प्रत्येक काउंटर पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। कार्यालय में सिंगल एंट्री व्यवस्था की गई है। आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के हाथो को सनिटाइज करने के उपरांत ही कार्यालय में एंट्री दी जा रही है। साथ ही एंटी वायरस सॉल्यूशन से छिड़काव करके कार्यालय को विसंक्रमित किया जा रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सभी कर्मिचारियो को साफ सफाई के निर्देश दिए।
 लखनऊ पुलिस गस्त की खुली पोल

एक ही रात में पांच दुकानों के शटर के ताले तोड़ चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में चोरों के हौसले बुलंद पांच दुकानों में चोरों ने किया हाथ साफ थाना गाजीपुर के इस्माइल गंज चौकी क्षेत्र के मुलायम नगर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम देर रात चोरों ने ताबड़तोड़ पांच दुकानों के शटर को तोड़ कर लाखों के माल पर किया हाथ साफ चोरी की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गई चोरी की सूचना मिलते ही आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जां[

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के चलते शुक्रवार को महानगर और खुर्रमनगर इलाके में लॉक डाउन की तैयारी है। यह आदेश कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने दिया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना के चलते लॉक डाउन करने वाला लखनऊ यूपी का पहला शहर है।
लखनऊ में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक आठ मामले सामने का आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना की रोकेथाम के मददेनजर प्रशासन ने सभी ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून और बार को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया।
लखनऊ

करोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री और लखनऊ डीएम के तमाम आदेशों के बावजूद भी खुली हुई है मांस की दुकानें फैजाबाद हाईवे पर खुली हुई है मीट की दुकाने धड़ल्ले से खुलेआम काटा जा रहा है बकरा, मुर्गा मछली आने जाने वालों लोगो को हो रही हैं दिक्क्त आधा दर्जन से ज्यादा दुकाने हैं खुली तमाम अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी नहीं कराया जा रहा बंद आखिर इसका जिम्मेदार कौन |

 बड़ी खबर। प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रीति सिंगल आयुष विभाग विधानसभा द्वारा कुरौना के मध्य नजर देखते हुए व्यवस्था अधिकारी / भंडार अधीक्षक को पत्र लिखा गया जिसमें कोरोना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री जी के आदेश अनुसार सैनिटाइजर मास्क उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा प्रतिदिन विधानसभा के 200 से 300 पेशेंट आते हैं किसी को भी सैनिटाइज नहीं किया जाता है पत्र में व्यवस्था अधिकारी को अवगत कराया उच्च स्तरीय अधिकारियों का आदेश का शीघ्र अनु पालन कराएं। परंतु भंडार अधीक्षक द्वारा मना कर दिया गया या लापरवाही विधानसभा के अंदर ही चल रही है इसे विधानसभा में भी संक्रमण फैल सकता है।
 लखनऊ:-

उत्तरप्रदेश सचिवालय में भी प्रवेश के लिए जारी हुई एडवाइजरी अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने जारी की एडवाइजरी, कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश अति आवश्यक काम होने पर ही सचिवालय के बाहर के किसी अधिकारी/कर्मचारी या गैर सरकारी व्यक्ति को प्रवेश दिया जाए- अधियाचन स्लिप सम्बन्धित अधिकारी की अनुमति के बाद केवल सचिव व उनसे वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के कैम्प कार्यालय से ही निर्गत की जाएगी-
 लखनऊ

लोकायुक्त के आवास गई थी कनिका…..
लोकायुक्त के आवास पर पार्टी थी…..
फूलों वाली होली की पार्टी में गई थी…..
पिता के साथ पार्टी में गई थी कनिका…..
लोकायुक्त की पार्टी में कई मेहमान थे…..
जस्टिस संजय मिश्रा यूपी के लोकायुक्त….
लखनऊ में लोकायुक्त का आवास है……
लखनऊ

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के लखनऊ में बंदी के आदेश को पारित कराने पहुचे अधिकारी। हजरतगंज में दुकानें बंद कराने पहुचे पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी। सभी दुकान मालिको को तत्काल दुकान बंद कराने के दिये निर्देश। अधिकतर हजरतगंज मार्केट में दुकानें कराई गई बंद। लोगो को डीएम के आदेश के बारे में पुलिसकर्मी दे रहे जानकारी। कोरोना को लेकर डीएम ने जारी किए है होटल, रेस्टूरेंट सहित सभी दुकान बंद करने के आदेश। समन्धित डीसीपी और स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को बंदी कराने की सौपी गई जिम्मेदारी।