September 1, 2026

कोरोना वायरस को लेकर ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर- अजय मिश्रा

Spread the love

 कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड का मंत्री ने लिया था जायजा

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों विधायक, डीएम, सीडीओ समेत 50 पत्रकार हुए थे शामिल*

पत्रकार वार्ता में शामिल हुए सभी लोगों पर मंडरा रहा है कोरोना वायरस का साया

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश गौतमबुद्धनगर को कोरोना वायरस से बचाने के लिए किया जाएगा सेनेटाइज।

गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधायकों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और करीब 50 पत्रकार भी कोरोना वायरस के साए में आ गए हैं। दरअसल, कनिका कपूर की लखनऊ पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में थे। उन्होंने गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड का जायजा लिया था। इसके बाद कलेक्ट्रेट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें करीब 50 पत्रकार शामिल हुए थे।