जमशेदपुर, जेएनएन। Cyclone Amphan चक्रवाती तूफान एम्फन का ज्यादा असर ओडिशा से सटे कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले पर पड़ेगा। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी सिंहभूम में जिला प्रशासन ने एम्फन को लेकर जिले में अलर्ट को लेकर जिले वासियों से सुरक्षित अपने घरों में रहने की अपील की है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उपर चक्रवाती तूफान एम्फन के रूप में तीव्र चक्रवात की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान बंगाल की दक्षिणी खाड़ी के मध्य भागों में केंद्रित है। इस दौरान तेज बारिश के साथ -साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है। जिसको देखते हुए जिलेवासियों से घरों में रहने की अपील की गई है। भुवनेश्वर-नई दिल्ली एसी स्पेशल का मार्ग बदला एम्फन के कारण भुवनेश्वर-नई दिल्ली कोविड-19 एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन बदले हुए मार्च से होगा। इसकी अधिसूचना रेलवे ने जारी की है। भुवनेश्वर- नई दिल्ली कोविड-19 एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 19 मई से 22 मई तक राउरकेला स्टेशन से होकर होगा जबकि नईदिल्ली -भुवनेश्वर कोविड-19 स्पेशल ट्रेन का परिचालन 18 से 21 मई तक राउरकेला होकर होगा। यह दोनों ही ट्रेन टाटानगर स्टेशन होकर ही गुजरेगी।

More Stories
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-