June 22, 2026

शराब और हंडिया का पूर्ण प्रतिबंध का ऐलान किया।

Spread the love

चाईबासा. सदर प्रखंड के बरकुंडिया गांव में शशि बुड़ीउली की अध्यक्षता में ग्राम सभा अायाेजित की गई। इस दाैरान कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर लाेगाें काे जागरूक किया गया। साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिए होम क्वारेंटइन के लिए बरकुंडिया मध्य विद्यालय में किया जाना तय किया गया। क्योंकि बाहर से आय प्रवासियों के आने से ग्रामीणों में डर और भय का माहौल बना हुआ है। संयुक्त रूप से ग्रामीणों ने कोविड-19 को रोकने के लिए खुद बचो, परिवार बचाओ, समाज बचाओ का नारा भी बुलंद किया गया। साथ ही इस महामारी को देखते हुए महिला समिति के महिलाओं ने नशापान को रोकने के लिए एकजुटता दिखते हुए शराब और हंडिया का पूर्ण प्रतिबंध का ऐलान किया। ग्राम सभा और महिला समिति के इस निर्णय को उल्लंघन करने पर 50,000 रुपए का जुर्माना किया जाना तय किया गया। जब तक यह महामारी सामान्य नहीं हो जाता तब तक सोशल डिस्टेंस का पालन शक्ति से पालन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से बीर सिंह बुडिउली, सुरेन्द्र बुडिउली, गुलिया कुदादा, श्याम कुदादा, सिदियु बुडिउली, महाती बुडिउली, रमाय बुडिउली व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे