June 22, 2026

क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद महोदय द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग लिया गया अधिकारी/कर्मगणों का सम्मेलन दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-

Spread the love

*जनपद चमोली पुलिस*

 

*क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद महोदय द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग लिया गया अधिकारी/कर्मगणों का सम्मेलन दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया के निर्देशन में आज दिनांक 22/12/2021 को क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद महोदय द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग के समस्त चौकी प्रभारियो व कोतवाली में उपस्थित सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याएं पूछी गयी एवं शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित करते हुए *नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक महोदया* की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी गयी व आगामी क्रिसमस व नववर्ष को लेकर सर्तकता से ड्यूटीयां करने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा समस्त चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान बाधा डालने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग श्री राकेश गुसांई, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री चित्रगुप्त, चौकी प्रभारी व अन्य कर्मगण मौजूद रहें।

 

*वर्चुअल पुलिस स्टेशन जनपद चमोली*