*जनपद चमोली*
*यातायात पुलिस ने NCC के बच्चों को दी यातायात नियमो की जानकारी*

पर्वतीय जनपदों में सर्पीली सड़को पर अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण नशा रफ्तार मोबाइल और लापरवाही होती है जिन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात ओर जनपद पुलिस हमेशा ही सक्रिय दिखाई देती है। जनपद चमोली में यातायात को सुरक्षित एवम सुगम बनाना पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया की विशेष प्राथमिकताओं में एक है।
यातायात नियमो की जागरूकता और जानकारी सदैव ही दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने और न्यूनीकरण में सहायक रही है जिस क्रम में आज दिनाक 22/12/2021 को यातायात निरीक्षक चमोली श्री प्रवीण आलोक द्वारा राजकीय इंटर कालेज माणा घिंगराण में NCC के 50 छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक श्री रविन्द्र सिंह फर्स्वाण जी के सहयोग से यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की।
ज्ञातव्य हो अनेक घटनाओं में नाबालिक द्वारा स्कूटी या बाइक चलाना अथवा गाड़ी चलाते समय फोन में बात करना भी बड़ा कारण बन रहा है। जिस दिशा में दुर्घटनाओं को रोकने और न्यूनीकरण के प्रयास की पहल में यह अभियान जारी किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया का पदभार ग्रहण करने के पश्चात से ही सुरक्षित यातायात पर विशेष फोकस है, पर्वतीय राज्य में अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण सदैव से ही नशा, रफ्तार और लापरवाही रही है जिस पर महोदया के द्वारा विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
*वर्चुअल पुलिस स्टेशन जनपद चमोली*





More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
रानीगांव में मगरी माताजी मां अम्बे चामुंडा माताजी का भव्य मेला संम्पन्न – विजय परमार
राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र-