कोरोना अपडेट: वाराणसी में COVID-19 का झटका, 2 की मौत समेत मिले इतने संक्रमित
वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। गुरुवार को बीएचयू से मिली रिपोर्ट के अनुसार 210 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जिसके बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3753 हो गयी है। वाराणसी में अबतक कुल 2068 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं जिले में आज भी 2 लोगों की मौत हुई है। अबतक कुल 74 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1611 है।
More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ