दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार राकेश चतुर्वेदी का कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। अपने पीछे वो भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके आकस्मिक निधन से पूरा पत्रकार जगत शोक में डूबा।
किसी को नहीं हुआ यक़ीन, जब चला गया काशी की कलम का ये धुरंधर, देखिए उनका अंतिम इंटरव्यू
वाराणसी। बनारस के सभी पत्रकारों को बड़ा आघात लगा है। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार राकेश चतुर्वेदी का कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। अपने पीछे वो भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके आकस्मिक निधन से पूरा पत्रकार जगत शोक में डूबा।
बता दें कि ये चौबेपुर के उगापुर के रहने वाले थे। फ़िलहाल ये पत्रकारपुरम में रहते थे। पत्रकार राकेश चतुर्वेदी दैनिक जागरण में करीब बीस-बाइस वर्षों से जुड़े हुए थे। वे वरिष्ठ उप संपादक पोस्ट पर कार्यरत थे। अपने पीछे वो परिवार में पत्नी,दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। दैनिक जागरण से पहले वो हिंदी दैनिक ‘आज’ अखबार में कार्यरत थे। शिक्षा विभाग और प्रशासनिक रिपोर्टिंग में इन्हें महारत हासिल थी। पत्रकारपुरम के विकास को लेकर इन्होंने लम्बी लड़ाई लड़ी थी। अभी हाल में ही गाज़ियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी को लेकर नेशनल विजन पर अपना अंतिम इंटरव्यू दिए थे। नेशनल विजन की पूरी टीम उन्हें श्रद्धांजलि देती है। देखिए वरिष्ठ पत्रकार राकेश चतुर्वेदी जी का अंतिम इंटरव्यू ।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-