May 31, 2026

फीडर पर पहुच की विद्युत कर्मी से मारपीट- दीपक सिंह

Spread the love

अवांछनीय लोगो ने फीडर पर पहुच की विद्युत कर्मी से मारपीट

चोलापुर क्षेत्र- थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्राइस्ट नगर आयर विद्युत फीडर पर बीती रात के 10:00 बजे के लगभग मारपीट व सरकारी संपत्ति का तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार उक्त फीडर पर यस यस ओ गणेश प्रसाद यादव कार्यरत है। इनका कहना है कि इससे जुड़े शिवरामपुर फीडर में गड़बड़ी होने पर सीड डाउन लिया गया था जिसको कुछ समय बाद ही चालू कर दिया गया इसके बावजूद दिनेश सिंह उर्फ सुधर सिंह निवासी सिनेमा पुर थाना चोलापुर ने रात 10:00 बजे के लगभग अपने साथ 8-10 लोगों को लेकर फीडर पर आकर सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ किये और मेरे द्वारा विरोध करने पर मुझे मारा पीटा और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गये। इसकी शिकायत थाना चोलापुर में मेरे द्वारा की गई ।जिस पर एस ओ चोलापुर ने उक्त लोगों के खिलाफ भा द वि 147 332 353 504 506 धारा में मुकदमा दर्ज किया और प्रभारी ने कहा कि जल्द से जल्द इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी