August 12, 2026

*ओआईसी की बैठक में बोलीं सुषमा- लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ, किसी धर्म के नहीं -*

Spread the love

अबुधाबी में इस्लामी सहयोग संगठन (आेआईसी) के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत की लड़ाई आतंक के खिलाफ है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। इस्लाम शांति सिखाता है। आतंकवाद जिंदगियों को तबाह कर रहा है, उसका दायरा बढ़ रहा है, हमें आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को समझाना होगा।

सुषमा स्वराज ने भारत को एक मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बताते हुए कहा कि 2019 का साल ओआईसी देशों के लिए बहुत आम है। भारत में बहुभाषी मुस्लिम आबादी है और ओआईसी में भारत की बात सुनने के लिए बहुत शुक्रिया। उन्होंने कहा कि भारत और इस्लामिक देश आपस में इतिहास और संस्कृति साझा करते हैं और भारत की दोस्ती का हाथ हमेशा इन देशों के साथ है।

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने सुषमा को अतिथि के तौर पर बुलाए जाने को लेकर विरोध किया लेकिन आईओसी ने इसे नजरदांज कर दिया। इस कारण पाकिस्तान ने ओआईसी की बैठक का बहिष्कार कर दिया। यह पहली बार है जब भारत को सम्मानित अतिथि के रूप में ओआईसी बैठक में आमंत्रित किया गया है