बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 68 वर्ष के हो गए। इस मौके पर उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है।
पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में लिखा, मेरे मित्र और कठिन परिश्रम करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व से बिहार वर्षों के कुशासन से उबरने में कामयाब रहा। जनता के प्रति उनके शासन ने लोगों के मन में जगह बनाई। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएंम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर सीएम नीतीश को बधाई दी है।

More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-