👮♂️ *अलीगढ़ पुलिस* 👮♂️
♦️ *एसएसपी अलीगढ़ ने जनपद के पैरोकारों के साथ की समन्वय मीटिंग, पैरोकारों को दिये प्रभावी पैरवी के आदेश,*
♦️ *पैरोकार अपराधियों को सजा दिलाए ईनाम पाए* ….. *एसएसपी*
‼️ *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में जनपद के समस्त कोर्ट पैरोकारों की समन्वय मीटिंग ली गयी । वर्षों बाद जनपद में इस प्रकार की मीटिंग हुई जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर श्री कुलदीप सिहं गुनावत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शुभम पटेल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी प्रथम श्री राघवेन्द्र सिहं एवं प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक श्री रविन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी रिट सैल निरीक्षक श्री सहसवीर सिंह समस्त कोर्ट पैरोकार नगर/ग्रामीण क्षेत्र मौजूद रहे ।
*मीटिंग में संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण अभियोगों में प्रभावी पैरवी करने हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गयेः-*
🔸 समस्त कोर्ट पैरोकार अपने थाने पर पंजीकृत संवेदनशील व महत्वपूर्ण अभियोगों की एक अलग से डायरी बनाकर पूरी डिटेल नोट कर अपने पास अवश्य रखें तथा समय-समय पर अभियोगों में होने वाली कार्यवाही के संबंध में अपने-अपने थाना प्रभारी व विवेचक से वार्ता करते रहें ।
🔸 किसी अभियोग में आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल करने में कठिनाई उत्पन्न होती है तो उसके संबंध में अपने क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी को अवगत कराए ।
🔸 यदि टॉप-50 अपराधी संबंधित अभियोग में कोई बेल दाखिल/ रिट योजित/तिथि नियत होती है व अभियोग में कोई वाहन बरामद/सीज हुआ है,जिसकी सुनवाई होनी है,तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित राजपत्रित अधिकारी /थाना प्रभारी/विवेचक/प्रभारी डीसीआरबी/प्रभारी रिट सैल को देना सुनिश्चित करेंगे ।
🔸 किसी अभियोग से संबंधित बेल-एप्लीकेशन/ सीज वाहन पर सुनवाई होती है , तो संबंधित कोर्ट के ए0पी0ओ, जी0पी0ओ0 की सहायता से बेल एक्सेप्ट न हो तथा सीज वाहन रिलीज न होने पाए ।
🔸 समस्त थाना प्रभारी यह सुनिश्चित कर लें, कि मा0 उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों में विवेचक समय से बनवाकर उसे संयुक्त निदेशक अभियोजन अधिकारी से जाँच अवश्य करा लें । कोर्ट पैरोकार यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार किसी भी अभियोग में अभियुक्त की बेल न होने पाये ।
🔸 प्रभारी डीसीआरबी/मॉनीटरिंग सैल/न्यायालय सुरक्षा/रिट सैल को निर्देशित किया गया कि वह शराब से संबंधित मामलों में मा0 न्यायालय से लगातार सम्पर्क बनाए रखना सुनिश्चित करें ।
‼️ *एसएसपी महोदय ने निर्देशित किया कि महत्वपूर्ण प्रकरणों से संबंधित अभियोगो में सबसे पहले सजा दिलाने वाले टॉप-3 पैरोकारों को प्रशस्ति पत्र के साथ नगद रिवार्ड देकर सम्मानित किया जायेगा ।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-