‼️ *निर्माणाधीन एयरपोर्ट का डीएम व एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण* ‼️
*एसएसपी ने एयरपोर्ट के सुरक्षा मानकों को परखा*
*आज दिनांक 05.07.2021 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्रभूषण सिहं व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय ने धनीपुर स्थित निर्माणाधीन एयरपोर्ट का संयुक्त भ्रमण कर निर्माण कार्यों एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया ।*
▪️ एसएसपी महोदय ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था हेतु एयरपोर्ट परिसर के चारों कोनों एवं प्रवेश द्वारों पर पुलिस पोस्ट का निर्माण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये तथा फायर सर्विस पोस्ट को हवाई पट्टी के नजदीक स्थापित करने हेतु निर्देशित किया ।
▪️वीआईपी एवं आम जनमानस के लिए अलग- अलग प्रवेश द्वार बनाने एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा व अनाधिकृत वस्तुओं की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया ।
▪️एसएसपी ने पुलिस फोर्स के लिए अलग से ऑफिस एवं ठहरने की उचित व्यवस्था करने के सम्बन्धित को निर्देश दिये ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-