August 29, 2026

*एयर स्ट्राइक पर सिब्बलबोले- सबूत दे सरकार, पूरा देश आतंकियों के शव देखना चाहता है*

Spread the love

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई हमले कर जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर को ध्वस्त कर दिया था। वायुसेना की कार्रवाई की हर कोई सराहना कर रहा है, लेकिन अब इसे लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार को इसके सबूत जारी करने चाहिए।

कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी जी इंटरनेशनल मीडिया: न्यूयॉर्क टाइम्स, लंदन का मीडिया ग्रुप, वॉशिंगटन पोस्ट, डेली टेलीग्राफ, द गार्जियन, रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया है कि बालाकोट में आतंकियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है? क्या आप आतंकवाद के राजनीतिकरण के दोषी हैं?’

सिब्बल ने कहा, ‘आपको आतंक पर राजनीति पर नहीं करनी चाहिए. जब आपका इतना भारी इंटलीजेंस फेल्योर हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन है और उसके जिम्मेदार के खिलाफ आपने क्या कार्रवाई की। आप राजनीति कर रहे हैं…हम उन आतंकियों के शव देखना चाहते हैं, जो एयर स्ट्राइक में मरे थे, तांकि हमें सकून मिले, देश की जनता को सकून मिले उन शहीदों के परिवारों को सकून मिले।