May 1, 2026

*लालू ने ‘हॉट’ डांस का वीडियो पोस्ट कर एनडीए पर कसा तंज -*

Spread the love

आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर एनडीए पर शहादत को भुनाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया है।

लालू ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘एक तरफ तिरंगे में लिपटे मां भारती के वीर शहीद सपूतों के पार्थिव शरीर रखे हुए थे। दूसरी तरफ उनकी शहादत को भुनाने वाली राजनीति के लिए पटना में आयोजित रैली से पूर्व संध्या पर नीतीश और मोदी के मंत्री गरमा गरम कार्यक्रम में रंगारंग नृत्य का आनंद ले रहे थे। इनको शर्म भी नहीं आती।‬