ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे में भारत पहले पायदान पर पहुंच गया है। यह नेल्सन के सर्वे में पता चला है। ऑनलाइन आयोजित इस सर्वे में 64 देशों के 32 हजार उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया था। भारत का कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स (सीसीआई) 133 है। दूसरे पायदान पर 131 अंकों के साथ फिलिपिंस और 127 अंकों के साथ इंडोनेशिया तीसरे पायदान पर है।
सर्वे के हिसाब से दक्षिणी कोरिया के उपभोक्ता सबसे ज्यादा निराशावादी हैं। इसकी वजह है कि वहां के लोग बढ़ती महंगाई, वेतन में कम वृद्धि, स्टॉक मार्केट के कमजोर प्रदर्शन और बेरोजगारी की समस्या से डरे हुए हैं। सर्वे के मुताबिक ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स 107 है जो पिछले 14 सालों में सबसे ज्यादा है।




More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-