May 7, 2026

*उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मनोनीत डॉ नरेंद्र पटेल का भव्य स्वागत*

Spread the love

वाराणसी : रोहनिया स्थित बाजार में अपना दल के कार्यालय पर शनिवार को दोपहर में 1 बजे स्वागत समारोह कार्यक्रम व बैठक का आयोजन किया गया । जिसका अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अपना दल के अजीत पटेल तथा संचालन उदय प्रताप पटेल ने किया। बैठक में वाराणसी जिले के राष्ट्रीय युवा सचिव अपना दल एस डॉ नरेंद्र पटेल जी को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मनोनीत किये जाने पर अपना दल के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता गण माल्यार्पण किया तथा खुशी में मिठाई बांटे गए। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अजीत पटेल, राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, महेंद्र शर्मा, बौद्धिक राष्ट्रीय सचिव, डॉ रविंद्र नाथ द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा वर्मा, प्रदेश सचिव श्याम नारायण, डॉ सुनील पटेल, युवा मंच के सचिव डॉ उमेश पटेल ,आनंद पटेल, उदय प्रताप पटेल, रमेश पटेल, राजकुमार वर्मा ,चंद्र मोहन पटेल, सुरेन्द्र प्रेमी ,संतोष पटेल चंदन मोर्य ,छात्र संघ वेद प्रकाश, मुन्नालाल, मोहित पटेल, उदय पटेल इत्यादि सदस्य गण व पदाधिकारी उपस्थित रहे।